KAILASH VIJAYVARGIYA’S STATEMENT: Dharmendra Pradhan had been carrying his resignation letter since the very first day of the agitation!
KAILASH VIJAYVARGIYA’S STATEMENT: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मप्र के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन की शुरुआत होते ही पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफ़े की पेशकश की थी.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “मैं धर्मेंद्र प्रधान को विद्यार्थी परिषद के ज़माने से जानता हूं और उनकी तारीफ़ करूंगा. उन्हें जो भी काम दिया जाता है, वो उसे पूरी ईमानदारी और लगन से करते हैं.”
विजयवर्गीय ने कहा, “आंदोलन के पहले दिन से ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से कहा था कि अगर आपको लगता है कि मुझे इस्तीफ़ा देना चाहिए, तो मैं दे दूंगा. पार्टी अध्यक्ष ने मना कर दिया और कहा कि बैठकर बात करेंगे तब तक इस्तीफ़ा नहीं दोगे.”
उन्होंने कहा, “लेकिन जब हालात ऐसे बने कि पार्टी ने तय किया कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए, तो उन्होंने पल भर में इस्तीफ़ा दे दिया. यही एक अच्छे पार्टी कार्यकर्ता की पहचान है. उनके इस्तीफ़े ने उन सभी विदेशी ताक़़तों की योजनाओं को खत्म कर दिया जो देश में हिंसा भड़काना चाहती थीं.”
