CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ आने वाली चर्चित IPS अंजलि विश्वकर्मा की पूरी कहानी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : The complete story of the famous IPS Anjali Vishwakarma coming to Chhattisgarh

रायपुर डेस्क। यूपी की चर्चित IPS अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा अब छत्तीसगढ़ कैडर में नजर आएंगी। कानपुर में ADCP के पद पर तैनात 2021 बैच की अधिकारी का विवाह के आधार पर इंटर-कैडर ट्रांसफर कर दिया गया है।

BREAKING NEWS : प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

अंजलि विश्वकर्मा की शादी छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के IPS अधिकारी उदित पुष्कर से हुई है। अब दोनों एक ही राज्य कैडर में साथ सेवा दे सकेंगे।

साइबर अपराध के कई बड़े मामलों का खुलासा कर चुकीं अंजलि को अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन और आम लोगों के प्रति सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता है।

IIT कानपुर से पढ़ाई के बाद करीब 48 लाख रुपये के सालाना पैकेज वाली विदेशी नौकरी छोड़कर उन्होंने UPSC की तैयारी की। 2020 में उन्होंने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 158 हासिल की। खास बात यह है कि उनके पति उदित पुष्कर ने भी उसी परीक्षा में सफलता हासिल की थी।

CG LIQUOR SCAM : जेल गए कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल

अब अंजलि विश्वकर्मा की नई पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के किस जिले में होगी, इसका फैसला राज्य सरकार करेगी। उनके छत्तीसगढ़ आने की खबर से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related