DELHI METRO: Delhi Metro stations remain closed today as well!
DELHI METRO: दिल्ली में जंतर-मंतर में हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.”
ये स्टेशन रहेंगे बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे जरूरी यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर चेक कर लें और मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें.
