TRIPURA DGP DEATH: Tripura DGP Anurag Dhankhar commits suicide!
TRIPURA DGP DEATH: त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ ने सोमवार को अगरतला पुलिस मुख्यालय में अपने ऑफिस में मृत पाए गए।
उनके शव को अगरतला के जीबी अस्पताल ले जाया गया।मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत के मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों के मुताबिक, अनुराग धनकर अपने कार्यालय कक्ष में फंदे से लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल पहुंचाया।
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ) माणिक साहा तुरंत पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित गृह विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल जीबी अस्पताल पहुंचे।
पुलिस मुख्यालय के भीतर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घटना के तुरंत बाद जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
