CG Accident: Two youths die after tractor overturns; police investigating.
CG ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबने से चालक उदय राम और ट्रैक्टर मालिक बरतु राम, जो ट्रैक्टर पर सवार था, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
