CG VIDHAN SABHA 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 3 विधेयक हुए पारित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDHAN SABHA 2026: 3 bills passed in Chhattisgarh Assembly!

 

CG VIDHAN SABHA 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन डिप्टी CM और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में अग्निशमन आपातकालीन सेवा संस्थान विधेयक पेश किया.

वहीं, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026 प्रस्तुत किया.

तीनों बिलों को छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित कर दिया गया है. इमरजेंसी स्थितियों (आग लगने आदि) से निपटने के लिए अग्निशमन आपातकालीन सेवा संस्थान विधेयक लाया गया है. फायर ब्रिगेड व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा.

औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक पेश किया गया. प्रदेश के उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ये बिल अहम है. इसके माध्यम से सरकार राज्य में निवेश के लिए नीतियों को लचीला बनाने पर काम करेगी.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है.

इससे राज्य में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा. नई इकाईयों को स्थापित करने में आसानी होगी. इसके लिए राज्य सरकार ने कई स्तरों पर बदलाव किया है. इससे व्यवसायों को स्थापित करने में आसानी होगी और रोजगार में वृद्धि होगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related