Wasseypur Gangster Shabbir Alam: Case filed against Rajhans Bus operator Baidul!
WASSEYPUR GANGSTER SHABBIR ALAM: झारखंड के चर्चित वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम को फरार होने में मदद करने के आरोप में राजहंस बस संचालक बैदुल के खिलाफ अंबिकापुर कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब परिवहन विभाग (RTO) भी सक्रिय हो गया है।
RTO विभाग ने राजहंस बस सर्विस की सभी बसों की जांच शुरू कर दी है। बसों के दस्तावेज, परमिट, संचालन और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
वहीं पुलिस और RTO की टीम की नजर अब राजहंस बसों की गतिविधियों पर बनी हुई है।
जांच में सामने आया है कि बस संचालक बैदुल, झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने फरार गैंगस्टर को शरण देने और उसकी मदद करने में भूमिका निभाई। इसी आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गैंगस्टरों को स्थानीय स्तर पर किस-किस का संरक्षण मिला, उन्हें आर्थिक या अन्य प्रकार की सहायता किसने पहुंचाई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
जांच के आधार पर आने वाले दिनों में और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
