CG PCC Congress Chief: Deepak Baij in the crosshairs of BJP and Congress!
CG PCC CONGRESS CHIEF: आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।
अब उन पर भाजपा-कांग्रेस खेमा से निशाना साधा जा रहा है। दीपक बैज के प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर पूर्व सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है।
जबरदस्त कैंपेन शुरू हो गया है। समर्थक लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं, हालांकि, सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से ऐसा नहीं करने की बात कही है।
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कोई कार्यकाल तय नहीं होता है। प्रदेशाध्यक्ष कौन रहेगा ?, यह हाईकमान के निर्णय पर होता है।
दीपक बैज के प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि दीपक बैज कैसे नेता हैं, जो खुद अपना विधानसभा चुनाव हार गए। साथ ही तीन साल में अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर सके।
साव ने कहा, पिछले तीन साल में कांग्रेस कितने चुनाव हारी है, यह उन्हें सोचना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा, दीपक बैज को अपने तीन साल के कार्यकाल की खुद समीक्षा करना चाहिए।
