BJP MEETING: BJP की बैठक में CM साय ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP MEETING: CM Sai offers counsel to party workers at BJP meeting!

 

 

 

BJP MEETING: BJP के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि घर के अंदर की बातें पान ठेले में नहीं होनी चाहिए.

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और अलग-अलग प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और पदाधिकारी शामिल हुए.

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार ही पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का आधार बनेगा.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें.

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली समझाते हुए कई प्रतीकात्मक उदाहरण दिए. उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता के पास बर्फ की फैक्ट्री होनी चाहिए”, यानी उसका दिमाग हमेशा शांत रहना चाहिए.

“मुंह में शक्कर की फैक्ट्री होनी चाहिए”, यानी सभी से मधुर व्यवहार करना चाहिए. वहीं “पैरों में चक्र होना चाहिए”, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा सके.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता में पार्टी के प्रति अगाध श्रद्धा और समर्पण होना चाहिए, जिससे संगठन में प्रेम, विश्वास और आपसी समन्वय बना रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी एक परिवार हैं और परिवार में कभी-कभी मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अंततः सभी को मिलकर पार्टी और संगठन के हित में काम करना चाहिए.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related