E20 PETROL ISSUE: कोर्ट से वाहन चालकों ने मांगी सामान्य पेट्रोल ‘ऑप्शन’ की सुविधा!! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

E20 Petrol Issue: Motorists seek option for regular petrol from the court!

 

 

 

E20 PETROL ISSUE : देशभर में E20 पेट्रोल मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि उपभोक्ताओं को E20 के साथ-साथ सामान्य पेट्रोल और E10 पेट्रोल का विकल्प भी दिया जाए।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सभी वाहन E20 के अनुकूल नहीं हैं और पुराने वाहनों पर इसका असर पड़ सकता है।

याचिकाकर्ता ने अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल और E10 पेट्रोल की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार ईंधन चुन सकें।

याचिका में यह भी कहा गया है कि हर फ्यूल डिस्पेंसिंग मशीन पर इथेनॉल की मात्रा का स्पष्ट लेबल लगाया जाए।

साथ ही पेट्रोल पंपों पर ऐसे सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिनसे वाहन मालिक यह जान सकें कि उनका वाहन E20 पेट्रोल के लिए उपयुक्त है या नहीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related