CG Sai Cabinet Breaking: Sai Cabinet meeting today ahead of the Assembly monsoon session!
CG SAI CABINET BREAKING : इस महीने की पहली कैबिनेट की बैठक 8 जुलाई को शाम 4 बजे से नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी।
बैठक में 10 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा होगी। खाद बीच की उपलब्धता, मानसून की स्थिति के अलावे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।
साथ ही सदन में पेश किए जाने वाले कई संशोधन विधेयकों और चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों को आपूर्ति और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
