IRAN-US WAR UPDATE: Iran and the US targeted military bases.
IRAN-US WAR UPDATE: अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि उसने ईरान के ख़िलाफ़ सिलसिलेवार हमलों में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में, सेंटकॉम ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले कॉमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में की गई थी।
सेंटकॉम के मुताबिक़,अमेरिकी सेना ने होर्मुज़ स्ट्रेट और उसके आसपास ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम,कमान और कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार ठिकानों,एंटी एयरक्राफ़्ट मिसाइल सिस्टम और 60 से अधिक छोटे आईआरजीसी जहाजों को निशाना बनाया।
अपने बयान में सेंटकॉम ने कहा कि इन अभियानों का मक़सद अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारों से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान की ओर से लगातार हमले करने की क्षमता को कमजोर करना है.
ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बहरीन में शेख ईसा अड्डे पर स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
बयान के मुताबिक़,यह कार्रवाई दक्षिणी ईरान में सैन्य और गैर-सैन्य क्षेत्रों पर अमेरिकी हमलों और 14 सूत्रीय एमओयू के उल्लंघन के जवाब में की गई थी। ईरानी सेना का कहना है कि यह हमला ड्रोन के जरिए किया गया था।
ईरानी सेना के बयान में ‘युद्धविराम के उल्लंघन के नतीजो की चेतावनी भी दी गई और कहा गया कि ‘क्षेत्र में सभी अमेरिकी ठिकाने ईरानी ड्रोन के निशाने पर होंगे।
ईरानी सेना ने ये दावा ऐसे समय में किया है जब बहरीन में एक बार फिर विस्फोटों की खबरें सुनी गई हैं।
ईरानी सेना का यह बयान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उस दावे के कुछ ही समय बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर 85 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
