DIGVIJAYA SINGH: Has Digvijaya Singh retired from politics?
DIGVIJAYA SINGH : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा निकालेंगे, जो पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगी।
अब दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैं सनातन धर्म को समझता हूं। इसके अलावा में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद, RSS को भी समझता हूं।
मैं 80 साल का हो गया है। मेरी पार्टी ने पांच बार विधायक बनाया है। दो बार लोकसभा में भेजा और दो बार राज्यसभा में भेजा।
.मेरा काम अब धर्म रक्षा है। अब राजनीति नहीं करूंगा, भाषण दूंगा न पोस्ट करूंगा, सिर्फ धर्म की लड़ाई लडूंगा। अंतिम सांस तक अब धर्म की लड़ाई लडूंगा। दशहरे के दिन अयोध्या की यात्रा पर निकलेंगे।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में गोलियां खाने वाले को यात्रा में बुलाएंगे। इसी वजह से कारसेवक संतोष दुबे यात्रा के चीफ गेस्ट होंगे। उनके शरीर में चार गोलियां लगी थीं. आज उनके बयान पढ़ लीजिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा परिवार भगवान राम का भक्त है, जब शिला पूजन के लिए रथयात्रा निकली, तो हमने उसमें भी चंदा दिया।
मैं कांग्रेस का मेंबर हूं, लेकिन राम जी का भक्त हूं। बाबरी मस्जिद गिर गई, तब भी इन्होंने चंदे का हिसाब नहीं दिया। फिर नरसिंहराव जी ने राम मंदिर निर्माण के लिए कोशिश की. राजीव गांधी के समय ताले खुले। इस बात की प्रसन्नता है कि गोरखनाथ मठ के प्रमुख, आज मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मठ और निर्मोही अखाड़ा 100 सालों से ज्यादा से राम मंदिर की लड़ाई लड़ रहे थे।
आदित्यनाथ के जो गुरु थे. वह हमारे साथ लोकसभा के सदस्य थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब यह कहा गया कि मंदिर निर्माण होना चाहिए।
निर्माण की जिम्मेदारी किसकी थी. क्या नृपेंद्र मिश्रा जी इसमें शामिल थे? वह बहुत ही अच्छे अफसर हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारी पर संदेह हो रहा है।
