PM IN INDONESIA: इंडोनेशिया ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM IN INDONESIA: Indonesia confers highest honor on PM Modi!

 

PM IN INDONESIA:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया ने  अपना सबसे बड़ा सम्मान बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर से नवाजा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है.

इस अवसर पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

यह सर्वोच्च मेडल उन विदेशी नेताओं या नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की अखंडता, संप्रभुता और समृद्धि के लिए असाधारण योगदान दिया हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा’ से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग का ऐलान किया है। सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का सम्मान है।

पीएम मोदी ने आगे दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों को जिक्र करते हुए कहा, “21वीं सदी तकनीक टेक्नोलॉजी पर आधारित सदी हैय भारत और इंडोनेशिया दोनों ही युवा ऊर्जा से भरे हुए देश हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related