BADRINATH DHAM: बुआ ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गड़बड़ी पर उठाई जांच की मांग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BADRINATH DHAM: ‘Bua’ demands an inquiry into irregularities regarding offerings at Badrinath Dham!

 

BADRINATH DHAM: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी और गबन का मामला सुर्खियों में आने के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने निशाना साधा है।

मायावती ने दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में सामने आई विसंगतियों को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि इन दोनों जगहों पर ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही तरीके से जांच होनी चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यदि वर्तमान में मुख्य प्रबंधकों के स्तर पर हुई चूक या लापरवाही की विधिक जांच नहीं कराई जाती है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने आशंका जताते हुए लिखा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबंधक भी मंदिर के फंड और चढ़ावे का दुरुपयोग कर सकते हैं।

इसलिए संस्थागत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि जांच की आंच केवल निचले स्तर के कर्मियों तक सीमित न रहकर शीर्ष प्रबंधन तक पहुंचे, ताकि भविष्य के लिए एक नजीर पेश की जा सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...