LIONESS VIRAL VIDEO : 30 मिनट तक शेरनी के नीचे दबा रहा किसान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LIONESS VIRAL VIDEO : Farmer was crushed under a lioness for 30 minutes!

रायपुर डेस्क। गुजरात के भावनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक पशुपालक पर शेरनी ने हमला कर दिया और करीब 30 मिनट तक उसे अपने पंजों के नीचे दबोचे रखा। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि अपनी जान बचाने के लिए शख्स शेरनी को लगातार सहलाता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ALOK MITTAL APPOINTED : BPR&D को मिला नया DG!

घायल कालूभाई परमार के मुताबिक, सोमवार सुबह वह अपनी गाय को चारा खिलाने जा रहे थे। तभी पीछे से आई शेरनी ने उन पर हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर पड़े और शेरनी ने उनका हाथ मुंह में दबोच लिया। बचने की कोशिश में उन्होंने शेरनी को खरोंचा, जिसके बाद उसने उनके पैर पर भी काट लिया। इसके बावजूद उन्होंने घबराने की बजाय शांत रहने की कोशिश की और लगातार शेरनी को सहलाते रहे।

घटना में घायल परमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी यही शेरनी कई लोगों पर झपटने की कोशिश कर चुकी थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गिर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मानव-वन्यजीव टकराव की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related