AMBEDKAR HOSPITAL DOCTOR : Doctor’s body found in duty room!
रायपुर डेस्क। दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में तैनात 35 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद अपने ड्यूटी रूम में मृत मिले। मौके से पुलिस को तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट, निजी डायरी, सिरिंज और कुछ दवाओं की खाली शीशियां मिली हैं। फिलहाल मौत की वजह की जांच जारी है।
डॉक्टर 4 जुलाई की रात नाइट ड्यूटी पर थे। सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो अस्पताल स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा। अंदर डॉक्टर अचेत पड़े मिले। उन्हें तुरंत इमरजेंसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
LIONESS VIRAL VIDEO : 30 मिनट तक शेरनी के नीचे दबा रहा किसान!
पुलिस की शुरुआती जांच में डॉक्टर के हाथ में कैनुला लगा मिला। बताया गया कि रात में उनके कहने पर एक टेक्नीशियन ने कैनुला लगाया था। घटनास्थल से मिले कथित सुसाइड नोट में निजी जीवन और अंतरजातीय विवाह को लेकर पारिवारिक असहमति का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस नोट की सत्यता और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
