SURAJPUR VIRAL VIDEO : Tusker chases youths, making video proved costly!
सूरजपुर. सूरजपुर के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकला एक दंतैल हाथी आबादी के करीब पहुंच गया। हाथी को देखने और उसका वीडियो बनाने पहुंचे कुछ युवकों की यह कोशिश उन पर ही भारी पड़ गई।
वीडियो बना रहे लोगों पर हाथी अचानक भड़क गया और उनकी तरफ दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग अपने चप्पल-जूते तक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CG MONSOON EFFECT: 22 करोड़ के ओवरब्रिज की खुली पोल!
हाथी के गांव के पास पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग, हाथी मित्र दल और स्थानीय युवा मौके पर पहुंचे। वन अमले ने गांव में मुनादी कर लोगों से रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने की कोशिश कर रही है।
