RAIPUR NEWBORN DEATH : नवजात की मौत, लक्ष्मी मेडिकल पर गंभीर आरोप …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWBORN DEATH : Newborn dies, serious allegations against Laxmi Medical…

रायपुर। रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। परिजनों ने लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। दावा है कि इसी दूध को पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें बताया कि इस्तेमाल किया गया मिल्क पाउडर एक्सपायरी डेट का था। इसके बाद परिवार शिकायत लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचा, लेकिन वहां कथित तौर पर पुराना डिब्बा छीनकर दूसरा डिब्बा थमा दिया गया और जांच का हवाला दिया गया।

RAIPUR PRESS CLUB: छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में संस्कार हैं- प्रो पांडेय 

घटना के बाद मेकाहारा अस्पताल और मौदहापारा इलाके में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, CMHO ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस भी शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, एक्सपायरी मिल्क पाउडर और नवजात की मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related