New Train Ticket Rule: Your journey won’t be cancelled if you forget your ticket!
NEW TRAIN TICKET RULE: भारतीय रेलवे के नए नियमों के मुताबिक यदि कोई यात्री अपना अरक्षित टिकट कहीं भूल जाता है, तो उसके सफर में अब कोई बाधा नहीं आएगी।
रेलवे ने यह सुविधा केवल आरक्षण विंडो लिए गए टिकट पर ही दी है। इसके लिए यात्री को दो काम करने होंगे। पहला ट्रेन में सवार होते ही TTE को इसकी जानकारी दे और दूसरे यात्री के परिजन मूल टिकट को लेकर बोर्डिंग स्टेशन मास्टर को सूचित जरूर करें।
फिर स्टेशन मास्टर सत्यापन कर संबंधित अग्रिम स्टेशन को सूचित करेंगे। इसके बाद यात्री को सफर जारी रखने की अनुमति दी जाती है।
रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि यह सुविधा केवल रेलवे आरक्षण काउंटर से जारी मूल आरक्षित टिकट पर ही लागू होती है अन्य किसी प्रकार के टिकट पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।
