CG PICKUP ACCIDENT : अनियंत्रित पिकअप पलटी, 9 घायल और तीन की हालत गंभीर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Pickup Accident: Out-of-control pickup overturns; 9 injured, three in critical condition!

CG Pickup Accident: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के दरगा गांव में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई।

इस भीषण हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन महिला मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,  दरगा गांव के 12 से अधिक मजदूर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे।

सुबह करीब 8 बजे बनखेता गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पलटते हुए एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद  ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर पिकअप को सीधा किया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनके अलावा अन्य घायल मजदूरों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग मानी जा रही है।

हादसे के बाद एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related