CG CRIME: Congress leader attacked with intent to kill; masked assailants launched a flurry of blows!
CG CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल श्याम कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार श्याम कश्यप सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया।
यह वारदात बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में हुई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तीनों हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
