CHHATTISGARH : भाजपा नेता ने मंच पर पहनाई माला, समाज ने महिला सरपंच को किया अलग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP leader garlanded the woman Sarpanch on stage, society ostracized her

बलरामपुर। बलरामपुर के हरिगवां गांव में एक माला अब बड़ा सामाजिक विवाद बन गई है। महिला सरपंच को सार्वजनिक कार्यक्रम में भाजपा नेता द्वारा माला पहनाने के बाद खैरबार समाज ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है।

TAMNAR VIOLENCE : तमनार कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

मनबसिया बाई एक साल पहले सरपंच चुनी गई थीं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर भाजपा नेता मंशाराम साहू ने उनका सम्मान करते हुए माला पहनाई थी। उस वक्त गांव के लोग भी मौजूद थे, लेकिन यही सम्मान अब परिवार के लिए मुश्किल बन गया है।

सरपंच के पति देवेंद्र खैरबार का कहना है कि समाज में परंपरा के मुताबिक किसी महिला को जयमाला सिर्फ उसका पति ही पहनाता है। किसी दूसरे पुरुष द्वारा माला पहनाना सामाजिक मर्यादा के खिलाफ माना गया, जिसके बाद पूरे परिवार का बहिष्कार कर दिया गया।

CG CRIME: नाबालिग ने दो मासूम बहनों को बनाया अपने हवस का शिकार!

परिवार का आरोप है कि पिछले एक साल से उन्हें किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा रहा। रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने दूरी बना ली है। दोबारा समाज में शामिल होने के लिए बकरा-भात खिलाने की शर्त रखी गई है।

मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। महिला सरपंच ने भाजपा नेता मंशाराम साहू पर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालने और पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रघुनाथनगर थाने, एसपी और आईजी को शिकायत भेजी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं गांव में सामाजिक परंपरा और महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related