TAMNAR VIOLENCE : तमनार कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TAMNAR VIOLENCE : Mastermind of Tamnar incident arrested!

रायगढ़. रायगढ़ की चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 6 महीने से फरार चल रहा कथित मास्टरमाइंड राजेश मरकाम आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कसडोल निवासी 39 वर्षीय राजेश पर आंदोलनकारियों को भड़काकर हिंसा फैलाने का आरोप है।

CG CRIME: नाबालिग ने दो मासूम बहनों को बनाया अपने हवस का शिकार!

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2025 में लिबरा चौक पर हुए बवाल में सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले किया गया, पुलिस जवानों पर हमला हुआ और महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई थी। जांच में राजेश मरकाम का नाम सामने आने के बाद से उसकी तलाश लगातार जारी थी।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तमनार और पूंजीपथरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरपाली गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

पूरा मामला जिंदल के कोल ब्लॉक से प्रभावित गांवों के आंदोलन से जुड़ा था। 27 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान हजारों ग्रामीण जमा हो गए थे। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस पर पथराव, आगजनी और प्लांट में तोड़फोड़ तक हुई। महिला थाना प्रभारी कमला पुषाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

RAIPUR: जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंध समिति में वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी मनोनीत

अब तक इस हिंसा मामले में 16 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 22 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि राजेश मरकाम ने ही भीड़ को उकसाया, सरकारी अधिकारियों पर हमला करवाया और आगजनी की घटनाओं में अहम भूमिका निभाई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related