NAGAR SENA BHARTI : Big change in Chhattisgarh Nagar Army recruitment!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने नगर सेना भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है और नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाली भर्ती प्रक्रिया इन्हीं संशोधित नियमों के तहत कराई जाएगी।
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब भर्ती में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को स्पष्ट रूप से प्राथमिकता मिलेगी। यानी दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों से होने वाली सीधी प्रतिस्पर्धा कम होगी और राज्य के युवाओं के लिए मौके बढ़ जाएंगे।
महिलाओं के लिए भी सरकार ने अहम संशोधन किया है। अब नियमों में “स्थानीय महिला” शब्द जोड़ा गया है, जिससे प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया में सीधा फायदा मिलेगा। सरकार इसे स्थानीय बेटियों के लिए रोजगार बढ़ाने वाला कदम बता रही है।
NAKTI GAON: नकटी के विस्थापितों ने किया ओपी चौधरी बंगले का घेराव!
चयनित उम्मीदवारों के लिए अब तीन साल की परिवीक्षा अवधि भी तय कर दी गई है। इस दौरान उनके काम, अनुशासन और प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा। सफल परिवीक्षा के बाद ही नियमित सेवा से जुड़े लाभ मिलेंगे।
नियमों में बदलाव के बाद अब युवाओं की नजर नई भर्ती विज्ञप्ति पर टिकी है। माना जा रहा है कि गृह विभाग जल्द ही नगर सेना भर्ती का बड़ा ऐलान कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नए नियमों के मुताबिक तैयारी शुरू करने की सलाह दी जा रही है।
