CG 5-STAR HOTEL ROBBERY: फाइव स्टार होटल से लैपटॉप चोर को पुलिस ने दबोचा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG 5-Star Hotel Robbery: Police nab laptop thief from five-star hotel!

 

CG 5-STAR HOTEL ROBBERY: राजधानी रायपुर के होटल हयात में ठगी और चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग बिंगसन जॉन को रायपुर पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है।

69 साल के इस आरोपी ने 10 से ज्यादा राज्यों के करीब 300 आलीशान होटलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में जमा दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन भुवनेश्वर में मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घटना के 72 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बिंगसन जॉन ने अपने शुरुआती दिनों में एक होटल में वेटर के रूप में काम किया था।

मेहनताना नहीं मिलने के बाद उसने अपराध की राह पकड़ ली। इसके बाद उसने फर्जी पहचान के सहारे महंगे होटलों में ठहरना शुरू किया और सुनियोजित तरीके से ठगी की घटनाओं को अंजाम देने लगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related