चाय पर चर्चा : कौन है सत्य सिंह? आखिर क्यों पूरे प्रदेश में हो रही है चर्चा?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chai Pe Charcha: Who is Satya Singh? Why is he being discussed across the state?

पत्रकार दीपक तिवारी

इन दिनों राजनीतिक गलियारों से लेकर व्यापारिक जगत और परिवहन क्षेत्र तक एक ही नाम की चर्चा सुनाई दे रही है, सत्य सिंह। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक यह नाम प्रदेशभर में सुर्खियों का विषय बन गया?

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो हाल के महीनों में करीब 150 हाईवा वाहनों की बड़ी खरीदारी की गई है। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की खरीद कोई सामान्य निवेश नहीं माना जा रहा। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी फ्लीट तैयार करने के पीछे क्या योजना है?

चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे परिवहन क्षेत्र में बड़े विस्तार की रणनीति बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि प्रदेश में कोयला परिवहन के बड़े कार्यों से इसका संबंध हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि आने वाले समय में कोयला परिवहन और औद्योगिक सप्लाई श्रृंखला में बड़े स्तर पर काम मिलने की संभावनाओं को देखते हुए यह तैयारी की गई है। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वास्तव में डेढ़ सौ हाईवा खरीदे गए हैं तो इसके पीछे वित्तीय व्यवस्था क्या है? क्या यह निजी निवेश है, किसी कंपनी का विस्तार है या फिर किसी बड़े औद्योगिक अनुबंध की तैयारी? यह सब अभी चर्चा और अटकलों का विषय बना हुआ है।

परिवहन व्यवसाय से जुड़े जानकारों का कहना है कि एक-दो नहीं, बल्कि 150 हाईवा वाहनों का संचालन अपने आप में एक बड़ा प्रोजेक्ट होता है। इसके लिए करोड़ों रुपये का निवेश, सैकड़ों कर्मचारियों की जरूरत, रखरखाव की व्यवस्था और बड़े स्तर की व्यावसायिक योजना की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह मामला लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

चाय की टेबलों पर चर्चा यह भी है कि यदि कोयला परिवहन का बड़ा काम मिला है तो इसका प्रभाव प्रदेश के परिवहन कारोबार पर भी दिखाई देगा। छोटे ट्रांसपोर्टरों से लेकर बड़े कारोबारियों तक की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

फिलहाल सच्चाई क्या है, यह तो समय और संबंधित एजेंसियों की जांच ही बताएगी। लेकिन एक बात तय है कि सत्य सिंह और 150 हाईवा वाहनों की कहानी आज प्रदेश में चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

चाय पर चर्चा है, इसलिए सवाल भी बनता है क्या यह केवल एक सफल कारोबारी की दूरदर्शिता है, या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी कहानी छिपी हुई है? जवाब आने वाला समय ही देगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DIAL 112 SUSPENSION: डायल 112 का आरक्षक सस्पेंड! 

DIAL 112 SUSPENSION: Dial 112 constable suspended!   DIAL 112 SUSPENSION:...

CHHATTISGARH : 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासी संग्राम!

CHHATTISGARH : Political battle over Rs 200 crore hospital! विकास...