KOTA ACCIDENT : म्मत के दौरान दौड़ा करंट, मौके पर गई जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KOTA ACCIDENT : Electric current passed during the funeral, death occurred on the spot.

कोटा. कोटा में बिजली विभाग की ड्यूटी एक ठेका कर्मचारी के लिए आखिरी साबित हुई। गड्ढापारा आईटीआई के पास बिजली के खंभे पर मरम्मत कर रहे नीलकमल भारद्वाज करंट की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

अमली गांव निवासी नीलकमल रोज की तरह काम पर थे। बताया जा रहा है कि खंभे पर चढ़कर मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या मरम्मत शुरू करने से पहले लाइन का शटडाउन लिया गया था? क्या सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हुआ था या किसी लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं?

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं बिजली विभाग ने भी जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ATAL TUNNEL ACCIDENT : अटल टनल में मौत का मोड़!

ATAL TUNNEL ACCIDENT : A turn of death in...

CHHATTISGARH TRANSFER : डाक विभाग में बड़ा फेरबदल!

CHHATTISGARH TRANSFER : Major reshuffle in the postal department! रायपुर।...