BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half a day!

रायपुर। रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है। बिलासपुर रेल मंडल उन आरक्षण केंद्रों का समय घटाने की तैयारी में है, जहां टिकट बिक्री लगातार कम हो रही है। प्रस्ताव के मुताबिक ऐसे केंद्र अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित होंगे।

रेलवे ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। हर केंद्र पर रोजाना बिकने वाले टिकट, यात्रियों की संख्या और स्थानीय जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द आदेश जारी हो सकता है।

GOLD SMUGGLING CASE : DRI का बड़ा एक्शन, 9 किलो सोना, 42 किलो चांदी और 8 आरोपी गिरफ्त में ….

रेलवे का मानना है कि कई छोटे केंद्रों पर दोपहर बाद मुश्किल से कुछ ही यात्री टिकट लेने पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों और संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। समय घटाकर इन्हीं कर्मचारियों की सेवाएं दूसरी जगहों पर ली जा सकती हैं, जहां स्टाफ की जरूरत ज्यादा है।

हालांकि बिलासपुर, उसलापुर, चांपा और रायगढ़ जैसे बड़े स्टेशनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। वहां आरक्षण केंद्र पहले की तरह पूरे निर्धारित समय तक ही खुलेंगे, क्योंकि इन स्टेशनों पर टिकट बिक्री सामान्य बनी हुई है।

WHATSAPP USERNAME FEATURE : यूजरनेम फीचर पर केंद्र सख्त, मेटा से 3 दिन में मांगा जवाब

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बढ़ते चलन ने भी इस बदलाव की राह आसान कर दी है। अब बड़ी संख्या में यात्री मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए घर बैठे टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे कई पीआरएस काउंटरों पर भीड़ लगातार कम हो रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related