MANGLA DEVELOPMENT WORKS : मंगला को मिले 10 करोड़!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MANGLA DEVELOPMENT WORKS : Mangala gets Rs 10 crore!

विकास सामनानी, ब्यूरो चीफ, बिलासपुर

बिलासपुर. बिलासपुर के मंगला इलाके में बुधवार को विकास की रफ्तार को नया बूस्टर मिला। माता चौक में करीब 10 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। सड़क, नाली और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतरेंगे।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया और नए निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई।

ARUN SAO STATEMENT : अरुण साव का बड़ा दावा, भूमिपूजन नहीं, लोकार्पण भी करेंगे!

इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र की कई नई मांगें भी मंत्री के सामने रखीं, जिन पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। अरुण साव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर शहर और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और जनता से किए गए वादों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में विकास कार्यों ने तेजी पकड़ी है और सड़क, पेयजल तथा मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

CHHATTISGARH : धर्म कानून पर हाईकोर्ट सख्त!

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरकार अधूरे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कर रही है और जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी विकास की यही रफ्तार जारी रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related