ARUN SAO STATEMENT : अरुण साव का बड़ा दावा, भूमिपूजन नहीं, लोकार्पण भी करेंगे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARUN SAO STATEMENT : Arun Sao makes a big claim, not just doing the Bhoomi Pujan, but also inaugurating it!

विकास सामनानी, ब्यूरो चीफ, बिलासपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ शिलान्यास और घोषणाओं का दौर नहीं चलेगा। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने साफ कहा है कि जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा, उनका लोकार्पण भी भाजपा सरकार के इसी कार्यकाल में किया जाएगा।

अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं को तेज रफ्तार से पूरा किया जा रहा है। सरकार का फोकस सिर्फ नए निर्माण पर नहीं, बल्कि वर्षों से जर्जर हो चुकी सड़कों के सुधार और आम लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने पर भी है।

CHHATTISGARH : धर्म कानून पर हाईकोर्ट सख्त!

मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं की उच्च स्तर पर लगातार समीक्षा हो रही है और अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने दो टूक कहा कि जनता को अधूरी घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला विकास चाहिए। इसी सोच के साथ सरकार हर उस परियोजना को पूरा करने में जुटी है, जिसकी शुरुआत इस कार्यकाल में की गई है।

प्रदेश में लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के माध्यम से सड़क, पुल और आधारभूत सुविधाओं के विकास को तेज गति देने का दावा किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका सीधा फायदा मिल सके।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related