BALRAMPUR CANAL COLLAPSE : 5 करोड़ की नहर पहली बारिश में ढही!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALRAMPUR CANAL COLLAPSE : Canal worth Rs 5 crore collapses in the first rain!

बलरामपुर। बलरामपुर में किसानों के लिए बनाई जा रही करीब 5 करोड़ रुपये की भाला-गिरवानी नहर पहली ही मूसलाधार बारिश में टूट गई। अभी निर्माण पूरा भी नहीं हुआ था कि करोड़ों की परियोजना की पोल खुल गई और अब पूरे मामले में निर्माण गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य मानकों के मुताबिक हुआ होता तो पहली बारिश में ही नहर इस तरह नहीं टूटती। लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और काम के दौरान निगरानी भी नहीं हुई।

MODI CABINET APPROVAL : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जानिए यहां …

किसानों सरवन सोनी, इफ्तेखार खान, विनीत गुप्ता और रामकुमार धुर्वे का कहना है कि उन्होंने पहले ही विभाग को गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायत दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनका आरोप है कि इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी भी मौके पर नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते थे।

भाला और विजयनगर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को इस परियोजना से सिंचाई की उम्मीद थी, लेकिन अब लोगों को डर है कि अगर अभी सुधार नहीं हुआ तो पूरी योजना पर संकट आ सकता है और सरकारी पैसा बर्बाद हो सकता है।

MAHUA MOITRA EGG ATTACK : महुआ पर अंडा हमला!

वहीं, जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारायण प्रसाद डहरिया ने कहा कि नहर अभी निर्माणाधीन थी और सीडी निर्माण का काम बाकी था। अचानक हुई भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ठेकेदार से क्षतिग्रस्त हिस्से का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related