MAHUA MOITRA EGG ATTACK : महुआ पर अंडा हमला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHUA MOITRA EGG ATTACK : Egg attack on Mahua!

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल की सियासत में अंडा और बैंगन अब नया राजनीतिक हथियार बनते दिख रहे हैं। इस बार निशाने पर आईं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, जिन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों ने उनके कार्यक्रम के दौरान अंडे और बैंगन फेंके।

INDIA PAKISTAN OPEN LETTER : भारत-पाक की नामी हस्तियों ने लिखा खुला पत्र

महुआ मोइत्रा का दावा है कि नादिया के कालीगंज स्थित टीएमसी कार्यालय की तीसरी मंजिल को लगातार निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी समर्थकों ने जानबूझकर अंडे और बैंगन फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की।

बुधवार को महुआ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थीं, तभी यह घटना हुई। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के जरिए पूरे मामले की जानकारी साझा की।

CG TRANSFER BREAKING : 5 तहसीलों में बदले गए तहसीलदार, देखें लिस्ट

महुआ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय केवल तमाशा देखती रही।

पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी कई टीएमसी नेता इसी तरह के विरोध का सामना कर चुके हैं। अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी जैसे बड़े नेताओं पर भी अंडे और टमाटर फेंके जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

मामले को लेकर हाईकोर्ट ने भी सख्ती दिखाई है और राज्य सरकार से 20 जुलाई तक हलफनामा मांगकर पूछा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related