CG UCC Bill: RSS’s Indresh Kumar says UCC is not against any religion!
CG UCC BILL: रायपुर प्रेस क्लब में UCC को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजन किया गया, जिसमें RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी भी जाति, पंथ, भाषा या धर्म के विकास में बाधक नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान अवसर देने की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि UCC किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है और इससे सभी समुदायों को समान स्वतंत्रता मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई यह प्रचार करता है कि यूसीसी से मुसलमानों को खतरा है, तो वह लोगों को भ्रमित कर रहा है।
वहीं कार्यक्रम में डॉ. सलीम राज समेत विभिन्न सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
