PM MODI SEYCHELLES VISIT : PM Modi receives Seychelles’ highest honour
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। सेशेल्स दौरे के दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजा गया है।
यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रयासों और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में नेतृत्व के लिए दिया गया है। पीएम मोदी ने इसे सिर्फ अपना नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया।
सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह इसे उन सभी देशों को समर्पित करते हैं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं।
EARTHQUAKE IN JAPAN : जापान में भूकंप के झटके, 6.1 की तीव्रता…
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना चाहता है, जहां सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े और सभी देश आपसी सम्मान और विश्वास के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स का साझा घर है और इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है। यही सोच भारत के MAHASAGAR विजन की नींव है।
