EARTHQUAKE IN JAPAN: Earthquake tremors in Japan, magnitude 6.1…
EARTHQUAKE IN JAPAN: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, जापान के पूर्वोत्तर हिस्से में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए ।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई है। झटकों का केंद्र जमीन के 40 किलोमीटर नीचे स्थित था।
भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आओमोरी प्रान्त के हाचिनोहे में भूकंपीय तीव्रता स्केल पर इसे ‘लोअर 5’ पर दर्ज किया गया।
गनीमत रही कि रविवार सुबह आए इन झटकों के बाद किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है, इसलिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
कुछ दिन पहले आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद हुई है। उस भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो तक महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र इवाते प्रान्त के तट पर 44 किलोमीटर की गहराई में था।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि “मैं समझ सकती हूं कि निवासी कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन मेरा आग्रह है कि सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा को लेकर ढिलाई न बरतें।
जापान में हर साल 1,500 से 2,000 भूकंप आते हैं, जिनमें से अधिकांश हल्के होते हैं। इन्हीं खतरों को देखते हुए जापान ने अपनी इमारतों को भूकंप-रोधी बनाया है और एक मजबूत चेतावनी प्रणाली विकसित की है।
