CHHATTISGARH : Major reshuffle in police, 10 station in-charges changed…
भिलाई। भिलाई में दुर्ग पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शनिवार को जारी आदेश में जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
इस बदलाव के बाद अब कई अहम थानों जैसे वैशाली नगर, सुपेला, पुरानी भिलाई, पद्मनाभपुर, उतई, धमधा और छावनी में नए थाना प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
CHHATTISGARH WEATHER : 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट
जारी आदेश के मुताबिक वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को अब एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग भेजा गया है। वहीं एसीसीयू के प्रमोद श्रीरिया को पद्मनाभपुर थाना की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह कई अन्य अधिकारियों को भी एक थाना से दूसरे थाना में शिफ्ट किया गया है, जिससे पूरे जिले के पुलिसिंग ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
RAIPUR : ऑटो-ई-रिक्शा पर QR कोड अनिवार्य, सफर अब ट्रैक होगा
इस फेरबदल को प्रशासनिक कारणों से किया गया बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे थानों में कामकाज और कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
