CHHATTISGARH WEATHER : 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH WEATHER : 7 days heavy rain alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अब पूरी तरह बदलने वाला है। शनिवार से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। यानी अब गर्मी और उमस से लोगों को राहत तो मिलेगी, लेकिन मौसम थोड़ा सख्त भी रह सकता है।

फिलहाल मानसून प्रदेश के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है और अगले 3–4 दिनों में पूरा छत्तीसगढ़ इसकी जद में आ जाएगा।

RAIPUR : ऑटो-ई-रिक्शा पर QR कोड अनिवार्य, सफर अब ट्रैक होगा

पिछले 24 घंटों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है।

अभी तक रायपुर, दुर्ग, बस्तर, कांकेर समेत 18 से ज्यादा जिलों में मानसून पहुंच चुका है, जबकि अगले 48 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर, कोरबा और आसपास के जिलों में भी इसकी एंट्री होने की संभावना है।

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। कई जगह पारा नीचे आने लगा है और आने वाले दिनों में उमस से और राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related