RAIPUR : ऑटो-ई-रिक्शा पर QR कोड अनिवार्य, सफर अब ट्रैक होगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR : QR code mandatory on auto-rickshaws, journey will now be tracked

रायपुर. रायपुर में अब ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करना पहले से ज्यादा सुरक्षित और डिजिटल होने जा रहा है।

शहर में सभी ऑटो और ई-रिक्शा पर QR कोड लगाने की शुरुआत कर दी गई है। इसकी शुरुआत कालीबाड़ी स्थित यातायात कार्यालय में हुई, जहां नगर निगम आयुक्त संजीव शुक्ला ने इस अभियान को लॉन्च किया।

अब हर वाहन पर एक यूनिक QR कोड होगा, जिसे यात्री अपने मोबाइल से स्कैन करेंगे तो उन्हें तुरंत चालक का नाम, वाहन का नंबर और पंजीयन से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

यानी अगर सफर के दौरान कोई दिक्कत होती है, तो वाहन और ड्राइवर की पहचान कुछ सेकंड में हो सकेगी।

अब तक 15 हजार से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन पूरा हो चुका है। सत्यापन के बाद चालकों को आई-कार्ड भी दिए जाएंगे।

CG SHIKSHA VIBHAG : रिमाइंडर पर रिमाइंडर से सिस्टम सवालों में …

अधिकारियों का कहना है कि इससे फर्जी वाहनों पर रोक लगेगी और यात्रियों की सुरक्षा मजबूत होगी। साथ ही किसी भी शिकायत या दुर्घटना की स्थिति में कार्रवाई भी तेजी से हो सकेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related