TAMILNADU CONGRESS PRESIDENT : कांग्रेस में बड़ा धमाका, मणिक्कम तागोर बने नए अध्यक्ष

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TAMILNADU CONGRESS PRESIDENT : Big explosion in Congress, Manikam Tagore becomes new president

तमिलनाडु. तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने शनिवार को मणिक्कम तागोर को तमिलनाडु कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

इस फैसले के बाद सेल्वापेरुन्थगई की जगह अब तागोर राज्य कांग्रेस की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि यह बदलाव सिर्फ पद परिवर्तन नहीं, बल्कि पार्टी की नई रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस लंबे समय से तमिलनाडु में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, लेकिन संगठनात्मक स्तर पर कमजोरी की बात भी सामने आती रही है। इसी वजह से नेतृत्व में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

CHHATTISGARH : पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारी बदले …

मणिक्कम तागोर लोकसभा सांसद हैं और उन्हें एक सक्रिय और जमीनी नेता माना जाता है। खासकर दक्षिण तमिलनाडु में उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस राज्य में नई ऊर्जा और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ना चाहती है, और यह बदलाव उसी दिशा में एक अहम कदम है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related