CG Crime News: Young woman shot dead in broad daylight!
CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दो अज्ञात बदमाशों ने 25 साल की पूर्णिमा चौहान को गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
