BJP BIG BREAKING : Nitin Nabin announces new national team, see list
रायपुर। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

स्मृति ईरानी की वापसी सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उनके अलावा बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया समेत अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।
CHHATTISGARH : खूंटाघाट में मौत के मुहाने पर सेल्फी, पुलिस सख्त!
बीजेपी ने बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा है। वहीं वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और डी. पुरंदेश्वरी समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया गया है। तीरथ सिंह रावत, भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल और तारिक मंसूर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
