CHHATTISGARH ACB RAID : Head constable arrested red-handed while accepting bribe inside police station
बेमेतरा. बेमेतरा जिले से भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को ACB ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि ACB टीम ने पहले से पूरी प्लानिंग की और जैसे ही प्रधान आरक्षक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी और की भूमिका तो नहीं है।
CG CRIME NEWS: दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या!
खास बात यह है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह ACB की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वहीं साजा विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले एक पटवारी भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा जा चुका है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकारी दफ्तरों और थानों में रिश्वतखोरी का यह खेल कब रुकेगा।
