PHYSICAL INSPECTION : Students will inspect their own copies! CBSE takes a major decision
नई दिल्ली। सीबीएसई ने पहली बार छात्रों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने का बड़ा कदम उठाया है। अब जिन विद्यार्थियों ने अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके नंबरों में कोई बदलाव नहीं हुआ, वे अपनी उत्तर पुस्तिका खुद जाकर देख सकेंगे।
विधायक अनुज शर्मा की बड़ी पहल: धरसीवां और खरोरा स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा 24 घंटे इलाज!
बोर्ड के मुताबिक, ऐसे छात्रों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तर पुस्तिका का भौतिक निरीक्षण करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन और समय-सारिणी जारी होगी।
अब तक वेरिफिकेशन के बाद छात्रों के पास कॉपी दोबारा देखने का कोई विकल्प नहीं था। नई व्यवस्था लागू होने से छात्र मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और उनकी शंकाओं का समाधान भी हो सकेगा।
CG NEW MINING RULES : अब रेत माफियाओं की खैर नहीं!
सीबीएसई का मानना है कि इस फैसले से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों का भरोसा और मजबूत होगा। वहीं, बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि 12वीं के री-इवैल्यूएशन से जुड़े 87 प्रतिशत से ज्यादा परिणाम जारी किए जा चुके हैं और बाकी मामलों पर तेजी से काम चल रहा है।
