AIR INDIA FLIGHT : पाकिस्तान पहुंच गई Air India फ्लाइट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIR INDIA FLIGHT : Air India flight reaches Pakistan!

नई दिल्ली। दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने सोमवार रात ऐसा मोड़ लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। तकनीकी गड़बड़ी के चलते विमान तय रास्ते से भटक गया और सीधे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। वहां की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने तुरंत चेतावनी दी, जिसके बाद पायलट ने विमान को वापस भारतीय एयरस्पेस में मोड़ दिया।

AKHILESH SUPPORT MOHAN YADAV : मोहन जी के सम्मान में, अखिलेश भैया मैदान में, ओवैसी को लगी मिर्ची

जानकारी के मुताबिक एयरबस AI-321 रात 9:18 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और 10:30 बजे अमृतसर पहुंचना था। लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने से विमान गलत दिशा में चला गया। पाकिस्तान से चेतावनी मिलने के बाद फ्लाइट ने यू-टर्न लिया और भारत लौट आई।

जब विमान अमृतसर पहुंचा तो एयर ट्रैफिक काफी ज्यादा था। रनवे व्यस्त होने की वजह से उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया।

दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद तकनीकी और परिचालन प्रक्रिया पूरी की गई। करीब दो घंटे बाद विमान ने फिर अमृतसर के लिए उड़ान भरी और रात करीब 2:20 बजे, लगभग चार घंटे की देरी से सुरक्षित लैंड कर गया।

CG CONGRESS: भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर गरजे दीपक बैज! 

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक की वजह से यह स्थिति बनी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related