KHAMENEI STATE FUNERAL : Will PM Modi attend Khamenei’s funeral?
रायपुर डेस्क। ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा राजनयिक न्योता भेजा है। राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया है।
खामेनेई की 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका के हमले में मौत हुई थी। युद्ध के चलते टला अंतिम संस्कार अब 4 जुलाई से शुरू होगा। तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम दर्शन कराए जाएंगे, जबकि 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
AIR INDIA FLIGHT : पाकिस्तान पहुंच गई Air India फ्लाइट!
ईरानी अधिकारियों का दावा है कि तेहरान, कुम और मशहद में होने वाले कार्यक्रमों में करीब 2 करोड़ लोगों की भीड़ जुट सकती है। दुनिया के कई देशों के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में शामिल होंगे? फिलहाल भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे इस दौरे पर सस्पेंस बना हुआ है।
AKHILESH SUPPORT MOHAN YADAV : मोहन जी के सम्मान में, अखिलेश भैया मैदान में, ओवैसी को लगी मिर्ची
खामेनेई को मशहद में दफनाया जाएगा, जो शिया मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र माना जाता है। पूरे अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) को सौंपी गई है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
