CG STEEL PLANT BLAST: इस्पात संयंत्र के फर्नेस में हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Steel Plant Blast: Blast in steel plant furnace; 4 people scalded!

CG STEEL PLANT BLAST: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा इलाके में स्थित रायगढ़ इस्पात में हादसा हो गया जहां फर्नेस में रिसाव होने से अचानक ब्लास्ट की चपेट में आने से 4 मजदूर झुलस गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार मजदूर नियमित कार्य में जुटे हुए थे, तभी फर्नेस में अचानक विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के कारण निकली तेज गर्मी और लपटों से वहां काम कर रहे अमरेश कुमार (35), रामनाथ, उजेन्द्र और फिरोज गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन और सहकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related