CG Naxal Dump: Naxal dump busted; cache of weapons recovered from the forest.
CG NAXAL DUMP: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा चलाये गए सर्च अभियान के दौरान आमाटोला के जंगल में नक्सलियों का खुफिया डंप बरामद हुआ है।
यह पूरी कार्रवाई कांकेर पुलिस, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने की है।
जानकारी के अनुसार, वरीष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला के पास जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को कुछ संधिग्ध नजर आया।
जांच में नक्सलियों का विस्फोटक डंप मिला, जिसमें से कई नक्सल सामान बरामद किया गया है।
सुरक्षा बलों ने नक्सल डंप से कई अहम चीजें जब्त की हैं। इनमें चार भरमार बंदूकें प्रमुख रूप से शामिल हैं। दो वायरलेस सेट भी बरामद किए गए हैं, जो नक्सलियों के संचार में उपयोग होते थे। एक रेडियो भी मिला है, जिससे वे खबरें सुनते थे। एक नक्सल वर्दी और दो पोच भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, एक चार्जर और एक बैटरी भी बरामद हुई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि जिले के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में आगे भी संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे।
