CG CABINET BREAKING : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CABINET BREAKING : 3 big decisions of Chhattisgarh Cabinet!

रायपुर. रायपुर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास और रोजगार को लेकर तीन बड़े फैसलों पर मुहर लग गई है।

CONGRESS PARTY: कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज, किसकी होगी छुट्टी और किसको मिलेगा प्रभार? 

पहला बड़ा फैसला ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ को मंजूरी देना है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को हर साल 125 दिन तक अकुशल श्रम आधारित रोजगार की गारंटी मिलेगी। इसके लिए 4000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और इसमें केंद्र-राज्य का 60:40 अनुपात रहेगा।

दूसरा फैसला ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ योजना का है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन, प्रसंस्करण और मार्केटिंग के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। इससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

RESIGNATION OF UNION MINISTER: मोदी सरकार में मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफ़ा! 

तीसरा फैसला ‘छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति 2026’ को मंजूरी देने का है, जिसके तहत कृषि और जैविक कचरे से स्वच्छ ईंधन तैयार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में हर साल लाखों टन CBG उत्पादन हो सके।

सरकार का दावा है कि ये तीनों योजनाएं मिलकर छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती देंगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related