CG ST. PAUL SCHOOL: सामुदायिक भवन पर चला शासन का  बुलडोजर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG St. Paul School: Administration’s bulldozer razes community building!

CG ST. PAUL SCHOOL: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सेंट पॉल स्कूल पर बड़े स्तर पर सामुदायिक भवन के निर्माण के नाम पर चर्च का निर्माण कार्य किये जाने पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए सामुदायिक भवन पर बुलडोजर चलाया है।

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से भवन को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

मौके पर अपर कलेक्टर,एडीसीपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

हिंदू स्वाभिमान संगठन ने आरोप लगाए हैं कि इसकी लीज समाप्त हो गई थी। फिर भी इस पर निर्माण कार्य चल रहा था।

इस मामले में हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने आरोप लगाया है कि सेंट पॉल स्कूल परिसर में जो भवन बन रहा है वह भवन नहीं चर्च है। इसकी लीज समाप्त हो चुकी है। साथ ही उन्होंने परमिशन न होने की भी बात कही है।

इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वहीं प्रशासन का कहना है कि नियमों के विपरीत किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेग।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR TRIPLE MURDER: ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी! 

RAIPUR TRIPLE MURDER: Capital shaken by triple murder!     RAIPUR TRIPLE...

BANK OPEN: रविवार को भी खुलें हैं बैंक! 

BANK OPEN: Banks are open even on Sunday!     BANK OPEN:...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : मंत्री के ओएसडी और ठेकेदार में तकरार

  सरकार के एक मंत्री के ओएसडी और एक सप्लायर-ठेकेदार...